महिला पुलिस थाना में दर्ज महिला से अभद्रता व जाली आइडी बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
महिला ने 25 मार्च को महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि 25 मार्च को आरोपी रामपाल व संदीप ने उससे अभद्रता करते हुए उसकी जाली आइडी बनाने व जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।
--------------------