फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बरसात के बाद उफान पर आया मारकंडा, पहुंचा 9500 क्यूसिक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद मारकंडा नदी फिर से उफान पर आ गई है। शनिवार दोपहर के बाद से नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। दोपहर करीब 2 बजे मारकंडा नदी में जो पानी करीब 400 क्यूसिक था वो कुछ ही घंटों में करीब 5 बजे तक लगभग 9500 क्यूसेक करीब 4 फीट जा पहुंचा गया। विभाग द्वारा यह जलस्तर करीब 7 फीट तक जाने की आशंका जताई जा रही है। यदि पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होती रहती है तो यह जलस्तर बढ़ने की आशंका है। यदि पानी का जलस्तर सात फीट तक पहुंचता है तो नदी किनारे खेतों में लगी फसलों तक नदी का पानी पहुंच सकता है। जिससे फसलों को नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन

एसडीओ मुलाना नहरी विभाग नीतीश चंदेल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जलस्तर बढ़ रहा है। हम हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है, स्थिति नियंत्रण में है। लोगों से अपील है कि वो नदी किनारे न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें