कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए।
- फोटो : Ambala
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने के लिए शुक्रवार को जिलेभर में स्थापित किए गए केंद्रों सहित अंबाला शहर स्थित आईटीआई टीकाकरण केंद्र में लोगों की लंबी लाइन लगी रही। जहां पहुंच कर लोगों ने कोविशील्ड और कोवाक्सीन की डोज लगवाई। शुक्रवार को जिले भर में एक दिन में कुल 8 हजार 131 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इसमें 1 हजार 356 फ्रंट लाइन वर्करों ने दूसरी डोज, 18 से 44 में 3 हजार 347 ने पहली डोज तो 148 ने दूसरी डोज, 45 से 60 उम्र में 1 हजार 130 ने पहली डोज और 1 हजार 367 ने दूसरी डोज, 60 से अधिक में 379 ने पहली डोज तो 404 ने कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी डोज लगवाई। अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में 7 लाख 96 हजार 504 कोरोना से बचाव की डोज लगवाई जा चुकी है। इसमें 5 लाख 61 हजार 998 पहली डोज तो 2 लाख 34 हजार 506 को दूसरी डोज लग चुकी है।
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। हमने देखा है कि जब कोरोना की दूसरी लहर आई थी, उस दौरान क्या स्थिति बनी थी। इसीलिए तीसरी लहर से पहले यह टीका बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
- धर्मवीर।
हमने तो कोरोना से बचाव का टीका लगवा लिया है। क्योंकि सरकार इस समय टीका लगवा रही है तो सभी को कोरोना से बचाव के टीके के दोनों डोज लगवा लेनी चाहिए। कोरोना की तीसरी लहर घातक साबित हो सकती है।
- रामपाल।
आईटीआई स्थित टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने के लिए आए हैं। पंजीकरण करवाने के बाद टीका लगवा लिया है। सभी युवाओं को टीका लगवा लेना चाहिए। ताकि सभी युवा व अन्य कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित रहें।
- दविंद्र सिंह।
कोरोना से बचाव के लिए टीका हमने लगवा लिया है। अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिससे कि अधिक से अधिक लोग टीका लगवाकर कोरोना से बचे रहें और पूरी तरह से सुरक्षित रहें।
- परविंद्र सिंह।
आईटीआई स्थित केंद्र में टीका लगवाने के लिए खड़े लोग।- फोटो : Ambala