फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब की 723 पेटी गायब, सेल्समैन सहित दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। शराब ठेकेदार ने अपने सेल्समैन व एक अन्य व्यक्ति पर देसी शराब की 723 पेटी गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में ठेकेदार रोहताश सिंह निवासी थंबड़ ने बताया कि उसने दोसड़का सर्कल का ठेका लिया हुआ है। दोसड़का सर्कल के दो ठेके व करीब सात सब बैंड हैं। रोहताश ने कहा कि उसका एक सब बैंड गांव धीन में है। वहां उसने शेखर राणा निवासी गांव दोसड़का को सेल्समैन रखा है। 29 जनवरी को वह सब बैंड गांव धीन को चेक करने के लिए गया तो देखा कि वहां से 723 पेटी शराब देसी की कम हैं। इसके बारे में वहां कोई भी रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच करने पर उसे पता चला कि 28-29 जनवरी की रात को विक्की राणा निवासी दोसड़का ने सेल्समैन शेखर राणा के साथ मिली भगत कर 723 पेटी शराब देसी का गबन किया है। इसके बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें