फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना से छह लोगों की मौत 357 नए संक्रमित, 429 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जिले में अभी भी कहर बरपा रहा है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार कोरोना ने जिले में 6 लोगों की जान ली। लेकिन अंबाला छावनी और शहर के रामबाग श्मशान घाटों में कोविड प्रोटोकाल के तहत 13 लोगों के संस्कार हुए। इनमें अंबाला छावनी रामबाग में ही 10 संस्कार कोविड प्रोटोकाल से हुए। इसी तरह शहर रामबाग श्मशान घाट में 3 संस्कार हुए।
विज्ञापन

जबकि सुल्लर और बराड़ा में 1-1 संस्कार स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार ही हुए। इनके अलावा जिले के अन्य श्मशान और कब्रिस्तान का आंकड़ा इससे अलग है। हालांकि राहत की बात यह जरूर है कि पिछले चार दिनों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा होने से रिकवरी रेट करीब 86 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। इसी तरह पिछले करीब 4 दिनों से औसतन 360 नए मरीज ही मिल रहे हैं। जिस तरह से मई में तेजी से कोरोना ने पांव पसारे थे उससे इसकी दोगुनी स्पीड का अंदाजा लगाया जा रहा था।
-----------------------
मई माह में कोरोना की स्थिति
मई के शुरुआती 13 दिनों में 5412 केस संक्रमित मिले हैं। वीरवार को 11.48 प्रतिशत केस संक्रमित मिले। मई माह में कोरोना से अब तक 126 डेथ स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हो चुकी हैं। मई माह में 31461 सैंपल कोरोना के लिए गए हैं। जिले में इस समय कुल पॉजिटिव रेट 7.70 है। मई माह 5406 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

----------------------
660 मरीज जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती
जिले के विभिन्न अस्पतालों में वीरवार शाम तक 660 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती थे। इनमें से करीब 580 ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की बात करें तो जिले में 198 मरीज भर्ती हैं, जोकि ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 27 वेंटिलेटर पर हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में कोई भी बेड मरीजों के लिए खाली नहीं था। करीब 14 टन ऑक्सीजन की जिले में खपत हो रही है।
----------------------------
इन मरीजों की हुई मौत
58 वर्षीय महिला जोकि अंबाला कैंट प्रभु प्रेम पुरम आश्रम की रहने वाली थी की मौत कोरोना से हुई। इसी तरह सुल्लर अंबाला शहर की रहने वाली 57 वर्षीय महिला, नाहन हाउस अंबाला शहर के 85 वर्षीय पुरुष, रविदास माजरी अंबाला शहर की 44 वर्षीय महिला, डेरा सलीमपुर बराड़ा के 72 वर्षीय पुरुष व छठी मौत अंबाला कैंट के आलू गोदाम निवासी 52 वर्षीय पुरुष की हुई। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार यह भी मरीज गंभीर हालत में थे और सभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे थे।
------------------
वीरवार को यह रही जिले में कोरोना की स्थिति
वीरवार को जिले में 357 नए केस सामने आए। इन केस के साथ अब तक जिले में 26269 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिले में वीरवार को 429 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 22643 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में इस समय 3259 केस एक्टिव हैं। लगातार पॉजिटिव केस आने के कारण रिकवरी दर घटकर 86.20 प्रतिशत रह गई है। हालांकि पिछले चार दिनों में रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। पहले रिकवरी रेट 81 प्रतिशत तक चली गई थी। जिले में अभी तक 367 मरीजों की कोरोना से जान जा चुकी है। जिले में मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत हो गया है। जिले में अभी तक 3 लाख 53 हजार 553 सैंपल कोरोना के लिए जा चुके हैं।
------------------
यहां से आए नए केस
अंबाला शहर से 122, अंबाला कैंट से 69, शहजादपुर से 31, मुलाना से 35, बराड़ा से 24, नारायणगढ़ से 7, चौड़मस्तपुर से 69 नए केस सामने आए। इस तरह अंबाला शहर हलके से सर्वाधिक 191 केस मिले। जबकि इससे कम केस पूरे जिले से मिले। इनमें दादुपुर, सीवन माजरा, सूर्या नगर अंबाला कैंट, मिलाप नगर अंबाला शहर, तोपखाना अंबाला छावनी, डिफेंस कॉलोनी अंबाला, नवनीत नगर अंबाला शहर, अर्जुन नगर अंबाला, जग्गी कॉलोनी अंबाला शहर, जसमीत नगर अंबाला शहर, शुक्ल कुंड अंबाला शहर, शिवपुरी अंबाला शहर, बादशाही बाग अंबाला शहर, सेक्टर-8, सेक्टर-10, महेश नगर से 2-2, बब्याल, मोती नगर अंबाला शहर, हाउसिंग बोर्ड अंबाला कैंट, रणजीत नगर अंबाला शहर, गरनाला, कैथ माजरी अंबाला शहर से 3-3, हल्दारी, छज्जु माजरा शहजादपुर, सेक्टर-9, काजीवाड़ा से 4-4, बलदेव नगर अंबाला शहर, मनमोहन नगर अंबाला शहर, मॉडल टाउन अंबाला शहर से 5-5, फतेहगढ़ से 6, साहा से 8 व अन्य जगह से नए केस मिले।
-----------------
वीरवार को टीकाकरण की यह रही स्थिति
जिले में वीरवार को 18 से 44 आयुवर्ग के 330 लोगों को वैक्सीनेशन लगी। 45 से 60 आयुवर्ग के 786 को पहली और 1381 को दूसरी डोज लगी। 60 से अधिक के लोगों को 423 को पहली और 1036 को दूसरी डोज लगी। दिनभर में 1136 को पहली और 2434 को दूसरी डोज लगी। जिले में अब 2 लाख 69411 को पहली और 95172 को दूसरी डोज लग चुकी है। इस तरह 3 लाख 64 हजार 583 कुल डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन

---
बाक्स
95172 लोगों को लग चुकी कोरोना की दोनों डोज
269411 को लगी पहली डोज
353553 लिए जा चुके कोरोना के सैंपल
27 मरीज सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर के सहारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें