फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वार्ड में सेवाएं देते हुए संक्रमित हुए वार्ड ब्वॉय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड वार्ड में ड्यूटी करते हुए वार्ड ब्वॉय आशु राणा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। आशु की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी रूमा देवी 7 माह की गर्भवती है। दंपती सहित आशु के माता-पिता ने अपने होने वाले पौते को लेकर कई सपने संजोए थे। लेकिन बच्चे के जन्म से पहले ही आशु का निधन हो गया।
विज्ञापन

एकता विहार रविदास नगर अंबाला छावनी का रहने वाला आशु पिछले करीब 7 साल से शहर नागरिक अस्पताल में ठेकेदार के अधीन वार्ड ब्वॉय के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा था। कोविड काल के दौरान से ही उसकी ड्यूटी अंबाला शहर के कोविड वार्ड में ऊपर ड्यूटी लगाई गई थी। आशु के भाई विक्की राणा ने विलाप करते हुए बताया कि आशु को आठ दिन पहले बुखार हुआ था। इसके बाद सैंपल करवाया गया उसमें वह संक्रमित मिला। इसके बाद करीब 3 दिन जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती रहा।
ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा था। इसी कारण उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका ऑक्सीजन लेवल 15 पहुंच गया। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और एक दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पिता अशोक कुमार और माता सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के साथ-साथ आशु के साथियों ने सरकार से मांग करते हुए उसे कोरोना योद्धा का दर्ज देते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें