फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच वार्डों के 52 हजार मतदाता देंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के रविवार को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। जिले में पांच वार्डों (अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, नग्गल, बराड़ा और नारायणगढ़) में 52,300 सिख मतदाता कमेटी के सदस्यों को चुनेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को सभी वार्डों में ईवीएम को भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। वहीं दूसरी तरफ चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार किया। वहीं एक दिन पहले ही प्रत्याशियों की सार्वजनिक स्थलों पर लगी प्रचार सामग्री को हटाने का काम कर्मचारियों द्वारा किया गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर जिला में कुल 54 बूथ बनाए गए हैं।
सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होंगे। इसके साथ ही मतदान बंद होने के बाद बूथों पर ही वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद अलग वार्डों में परिणाम साझा कर दिए जाएंगे। उम्मीद है कि शाम सात बजे तक परिणाम घोषित हो सकता है।
विज्ञापन


सिख मतदाताओं और बूथों की स्थिति

वार्ड- बूथ- मतदाता- पुरुष- महिला

अंबाला सिटी- 16- 14859- 7074- 7785

अंबाला कैंट- 11- 11100- 5493- 5607

नारायणगढ़- 9- 10135- 4402- 5733

बराड़ा- 13- 10882- 5005- 5877

नग्गल- 5- 5324- 2188- 3136


इनके भाग्य का होगा फैसला

अंबाला सिटी- सुखविंद्र सिंह, गुरतेज सिंह, गुरदीप सिंह भानोखेड़ी, चरणजीत सिंह, परविंद्र सिंह।

अंबाला कैंट- सुदर्शन सिंह सहगल, हरपाल सिंह मछौंडा, नवजीत सिंह कोहली, भूतपूर्व सैनिक बलदेव सिंह और रूपिंद्र सिंह पंजोखरा।

नारायणगढ़- गुरजीत सिंह धमौली, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, मनजीत सिंह, लखविंद्र सिंह।

बराड़ा- सतविंद्रपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह, जसबीर सिंह, बलदेव सिंह नागरा और राजिंद्र सिंह।

नग्गल- ओमप्रकाश सिंह, सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह, बलकार सिंह।



ईवीएम से मिली 19 तरह की चीजें

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में पहली बार ईवीएम से वोटिंग होगी। शनिवार को ईवीएम मशीनों के साथ पोलिंग अधिकारियों को चुनाव से संबंधित 19 तरह की चीजें दी गई हैं। अंबाला सिटी में नग्गल और अंबाला सिटी वार्ड की ईवीएम और मतदान संबंधी सामग्री पंचायत भवन में पीठासीन अधिकारियों काे दी गई। वहीं बराड़ा, नारायणगढ़ और अंबाला छावनी के एसडीएम कार्यालय में ईवीएम कर्मचारियों को सुपुर्द की गईं। प्रत्येक केंद्र पर पीठासीन सहित चार अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा के भी इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें