फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता अधिक

विज्ञापन
बराड़ा एसडीएम कार्यालय से ईवीएम लेकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव रविवार को होंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से पहले से ही तैयारी की गई थी। शनिवार को पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर बराड़ा एसडीएम कार्यालय से पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

शाम को सभी पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथों पर पहुंच भी गईं। खास बात है कि बराड़ा में पांचों प्रत्याशियों के बीच में कांटे का मुकाबला है। यहां पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। ऐसे में महिला सिख मतदाता अगर अत्यधिक मताधिकार का प्रयोग करती दिखीं तो वह परिणाम बदल सकती हैं। बराड़ा वार्ड 4 में कुल मतदाता 10882 हैं जिसमें पुरुष 5005 और महिला मतदाता 5877 हैं। वार्ड 4 में चुनाव के लिए कुल 13 बूथ बनाए गए हैं और पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिनमें इनमें पंथक दल झींडा ग्रुप से सुखविंदर सिंह मान, सिख समाज संस्था से सतविंदर पाल बजाज, आजाद राजेंद्र सिंह कोकी, सिख पंथक दल से जसबीर सिंह केसरी और आजाद बलदेव सिंह शेरपुर शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि पांचों उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ कई दिन से चुनावी प्रचार में जुटे हुए थे। जिस प्रकार उम्मीदवारों में चुनाव को लेकर सरगर्मी दिखाई दी। उसके विपरीत मतदाताओं में कोई खास हलचल नहीं दिखाई दी। वहीं, जानकारी के अनुसार काफी सिख वोट बनवाने से भी रह गए हैं और काफी संख्या में सिख विदेशों में हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि ठंड के कारण मौसम यदि खराब रहता है तो मतदान में कमी आएगी और जो बूथ बनाए गए हैं वह कई गांवों को मिलाकर बनाए गए हैं, यानि एक गांव के मतदाता को दूसरे गांव में वोट डालने जाना पड़ेगा। इससे भी मतदान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें