कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रेलवे की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल जाने वाले रेल यात्रियों को नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट रखना अनिवार्य है। ये जानकारी मंडल रेल प्रबंधक गुरिंद्र मोहन सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अगले 2 सप्ताह तक ट्रेन से पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य स्टेशन पहुंचने के पूर्व 72 घंटों के भीतर करवाई गई नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान व स्टेशन पर निर्धारित तरीके से मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। यात्रियों का आवश्यकता के अनुसार स्टेशन पर भी टेस्ट/चेकअप किया जाएगा। सभी स्टेशनों पर यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। अत: यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन के निर्धारित समय से पर्याप्त समय पहले पहुंचे ताकि भीड़-भाड़ से बचा जा सके।
मालवा के संचालन में बदलाव
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि यात्री सुरक्षा को लेकर सभी प्रकार की सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों की कमी को देखते हुए रेलवे की ओर ये ट्रेनों को भी रद्द किया जा रहा है। 24 अप्रैल को जहां पहले 2 ट्रेनों को रद्द कर 4 ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया था, वहीं 1 से 10 मई तक लगभग 22 जोड़ी यानी 44 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। अब रोजाना चलने वाली मालवा एक्सप्रेस भी सप्ताह के 3 दिन ही चलेगी। ट्रेन नंबर 02919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा का संचालन 7 मई से सप्ताह के 3 दिन यानी सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को होगा। वापस में ट्रेन नंबर 02920 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. आंबेडकर नगर 9 मई से बुधवार, शुक्रवार व रविवार को ही चलेगी।
------------------------
15 दिन में 46 ट्रेन रद्द
04712/04711 श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर,
04053/04054 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी
04517/04518 शिमला-कालका स्पेशल टॉय
04525/04526 अंबाला छावनी-श्री गंगानगर स्पेशल
02013/2014 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी
02046/02045 चंडीगढ़-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी
04527 /04528 कालका-शिमला-कालका टॉय ट्रेन
02751/02752 नांदेड़-जम्मूतवी-नांदेड़ हमसफर
02005/02006 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी
02011/02012 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी
02013/02014 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी
02057/02058 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी
02445/02446 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा नई दिल्ली-राजधानी एक्सप्रेस
02462/02461 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी श्रीशक्ति एक्सप्रेस
04505/04506 कालका-शिमला-कालका रेल मोटर
04515/04516 कालका-शिमला-कालका त्योहार स्पेशल
04554/04553 दौलतपुर चौक-दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस
04610 /04609श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी हेमकुंड एक्सप्रेस
02029/02030 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी
02045/02046 नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी
02265/02266 दिल्ली-जम्मूतवी-दिल्ली दूरंतो
04606/04605 जम्मूतवी-योग नगर ऋषिकेश-जम्मूतवी
22439/22440 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस