फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 11 हारे जिंदगी की जंग, 408 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 408 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है और 11 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैं। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हजार 750 हो गई है। इसमें 2894 संक्रमित मरीज भी शामिल है जो इस माह मिले हैं। जबकि 251 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 18 हजार 851 हो गई है। जबकि इस समय जिले में 4 हजार 588 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के कारण रिकवरी रेट घटकर 79.37 प्रतिशत रह गई है। जिले में अभी तक 311 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। इस कारण जिले में औसत मृत्यु दर बढ़कर 1.29 प्रतिशत हो गई है। इस माह के 7 दिनों में अभी तक 70 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। इस समय स्वास्थ्य विभाग की ओर से 197 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
इनकी हुई है कोरोना से मृत्यु
जिले में कोरोना से विभिन्न लोगों की सांसें थम गई। इमसें अंबाला सिटी निवासी 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। ऐसे ही अंबाला कैंट के दयालबाग निवासी 56 वर्षीय महिला की, सेक्टर-10 अंबाला सिटी निवासी 63 वर्षीय महिला की, अंबाला कैंट के अजीत नगर निवासी 50 वर्षीय पुरुष की, अंबाला सिटी के कंचघर की 52 वर्षीय महिला की, जनेतपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष की, अंबाला सिटी के अशोक विहार निवासी 52 वर्षीय पुरुष की, अंबाला कैंट के इंद्रपुरी कॉलोनी के 69 वर्षीय पुरुष की, अंबाला कैंट के तोपखाना निवासी 68 वर्षीय पुरुष की, अंबाला के न्यू मॉडल कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है यह सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।
विज्ञापन

यहां से मिले हैं संक्रमित
अंबाला सिटी से 140, अंबाला कैंट से 89, शहजादपुर से 30, मुलाना से 22, बराड़ा से 17, नारायणगढ़ से 10, चौड़मस्तपुर से 100 मरीज मिले हैं। इसमें अंबाला सिटी के सेक्टर 10 से 5, सेक्टर 9 से 13, बलदेव नगर से 6, सेक्टर-7 से 5, जंडली से 7, प्रेम नगर से 6, तंदूरा बाजार से 3, बादशाही बाग से 2, कड़ासन से 2, सोंडा से 2, सिंघावाला से 3, खुड्डा कलां से 3, इंडस्ट्रियल एरिया अंबाला कैंट से 2, अंबाला कैंट के राम नगर से 4, कैंट के कच्चा बाजार से 11, बब्याल से 8, बिहटा से 4, बरौली से 3, अंबाला कैंट के सावन विहार से 3, अंबाला सिटी के हीरा नगर से 3 व अन्य जगह से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
यह है सैंपल की स्थिति
जिले में अभी तक कुल 3 लाख 35 हजार 024 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इसमें से 2 लाख 89 हजार 119 के सैंपल की जांच आरटीपीसीआर से तो 45 हजार 906 की एंटिजन टेस्टिंग किट से ली गई है। जानकारी के अनुसार प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 2 लाख 97 हजार 7 सैंपल लिए गए हैं। अप्रैल माह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 हजार 973 सैंपल की जांच की गई है तो शुक्रवार को 2 हजार 646 सैंपल लिए गए हैं।
----------------
यह है जिले में बेड की स्थिति
जिले के अस्पतालों में इस समय 646 मरीज भर्ती हैं। जबकि 3 हजार 942 मरीज होम आइसोलेट हैं। अगर सरकारी अस्पताल की बात करें तो एक भी सरकारी अस्पताल में खाली बेड नहीं है। जबकि इस समय 163 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं तो 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
-------------------
वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में अभी तक 3 लाख 24 हजार 755 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। इसमें पहली डोज अभी तक 2 लाख 49 हजार 84 को पहली डोज लग चुकी है। जबकि 74 हजार 971 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। वहीं शुक्रवार को 6 हजार 360 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा है। इसमें 3 हजार 908 को पहली डोज तो 2 हजार 452 को दूसरी डोज लगाई गई है।
--------------
लाइनों और घंटों इंतजार के बाद युवाओं ने लगवाई वैक्सीन
छावनी एसडी कॉलेज में बने वैक्सीनेशन सेंटर में शुक्रवार को करीब 7 सौ युवाओं ने वैक्सीन लगवाई। रोजाना वैक्सीन लगवाने वाले युवाओं का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं पहले तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में भी युवाओं की सांसें फूल रही है वहीं अगर नंबर आ भी जाता है तो सेंटर के बाहर ही लंबी-लंबी लाइनों के बीच घंटों अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें