फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ प्रतिभागी दिखाएंगें डांस में जलवा

Mon, 11 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बिग स्टार डांस कंपीटीशन 31 जुलाई से शुरू होगा। इसमें अंबाला और आसपास के प्रतिभागी नृत्य कल का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी रविवार को सिटी स्थित अम्रपाली रिसॉर्ट में आयोजक रोहित जैन, आचल गौढ़ और कुमार अरुण ने प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

इस दौरान रोहित जैन और आंचल ने बताया कि अंबाला और आसपास के स्थान जैसे शहजादपुर, नारायणगढ़, पंचकुला, चंडीगढ मोहाली और इधर यमुनानगर और कुरुक्षेत्र तक से कलाकार इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में होगी। पहली 5 से 15 साल आयु के लोगों की होगी और दूसरी 15 साल और उससे उपर के लोगों के लिए। इसमें तीन वर्ग होंगे, पहला एकल, दूसरा मिश्रित युगल या युगल और तीसरा ग्रुप डांस होगा।

प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद इनाम प्रदान किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता में करीब 400 से ज्यादा प्रतियोगी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का ऑडिशन 17 जुलाई को जीएमएन कॉलेज में होगा। इसमें जज की भूमिका एमटीवी के केशव शर्मा निभाएंगे। प्रतियोगिता को सेमीफाइनल एनआरआई मोटल शाहपुर अंबाला में होगा। प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में जज की भूमिका जीटीवी के मशहूर स्टार मनन निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें