फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर बरसाई ईंटे, तीन लहूलुहान

Mon, 11 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जंडली इलाके में स्थित इंद्रा कॉलोनी में गली में गेट निकालने को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार पर ईंटे बरसा दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां वे उपचाराधीन हैं। परिजन नवीन ने बताया कि उनका घर इंद्रा कॉलोनी की एक गली में हैं। लेकिन वहीं साथ लगती दूसरी कॉलोनी का एक परिवार उनकी गली में अपना एक और गेट निकालना चाहता है, जोकि उनके घर के साथ लगता है। उन्होंने इस गेट को निकालने से मना किया। नवीन के अनुसार इसी बात को लेकर बहस हो गई और आरोपियों ने उनके घर ईंटे बरसा दी। जिससे उसकी माता, भाई व भाभी घायल हो गए। उन्हें सिटी सिविल अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें