फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हत्या के आरोपी तुषार सरकार को जेल भेजा

Fri, 28 Apr 2023 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लीव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की 21 दिसंबर 2021 को दुपट्टे से गला घोटकर हत्या मामले में पकड़े गए तुषार सरकार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। करीब डेढ़ साल बाद पुलिस ने आरोपी के काबू आने के बाद उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर जहां दुपट्टे की बरामदगी की, वहीं कई अनसुलझे सवालों के जवाब भी हासिल किए।
विज्ञापन

तुषार सरकार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लीव इन रिलेशनशिप वाली महिला से बच्चा पैदा करना चाहता था लेकिन उसने मना कर दिया। कई समय से महिला वापस बंगाल जाने की जिद कर रही थी और उसी को लेकर झगड़ा रहता था। तैश में आकर उसने दुपट्टे से ही गला घोट दिया। वहीं पुलिस ने सेवा समिति चौक पर आरोपी द्वारा डॉ. बंगाली के नाम से खोले गए क्लीनिक के बारे में पूछा तो पता चला कि तुषार सरकार 10वीं पास था और झोलाछाप डॉक्टर बन गया था। बता दें कि क्रिसमस की तैयारी करते हुए 21 दिसंबर 2021 को एक बंद मकान से बदबू आई थी। पुलिस की मदद से घर खुलवाया तो उसमें महिला का गला-सड़ा शव मिला था। मुख्य आरोपी तुषार बंगाल तभी से फरार चल रहा था। तुषार ने एक महिला को बंगाल से ही लाकर अपने साथ लिव इन रिलेशनशिप में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें