फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शेयर ट्रेडिंग में रुपये लगा दोगुने करने का लालच दिखाकर 36.95 लाख ठगे

Fri, 28 Apr 2023 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। दो शातिर ठगों ने एक अधिवक्ता और एक अन्य व्यक्ति शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 36 लाख 95 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में दोनों ही पीड़ितों से लाखों रुपये का निवेश करा लिया। इसके लिए बाकायदा एग्रीमेंट तक साइन किया। मगर अब वह रुपये वापस नहीं कर रहे हैं और अब बहाने बना रहे हैं। आरोपियों से जब पीड़ितों ने संपर्क किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों की शिकायत पर नारायणगढ़ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुरेश ने बताया कि वे पेशे से वकील हैं नारायणगढ़ कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। आरोपी राजीव कुमार व निरंजन सिंह दोनों ही गांव खानपुर ब्रह्मणा के स्थायी निवासी हैं और वह उन्हें जानते हैं। जिसमें आरोपी राजीव कुमार पेशे से कारपेंटर का काम करता है। उनके कोर्ट काम्प्लेक्स नारायणगढ़ में फर्नीचर व इंटीरियर का कार्य भी आरोपी राजीव से ही कराया था। एक दिन आरोपियों ने बताया कि वह शेयर मार्केट के जरिए ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। उन्हें इसका अच्छा अनुभव है। ऐसे में उन्होंने झांसे में ले लिया कि शिकायतकर्ता का पैसा अच्छी जगह निवेश करेंगे, जाे भी मुनाफा होगा उसमें 5 प्रतिशत कमीशन उनका होगा। ऐसे में वह उनकी बातों में आ गए। आरोपियों ने अधिवक्ता ने पहले दो लाख रुपये की ट्रेडिंग कराई। यह रुपये आरोपी के खाते में डाले गए। इस पर आरोपियों द्वारा 20 हजार रुपये प्रॉफिट प्रति माह देने का वायदा किया गया। तय वायदे के अनुसार फरवरी 2022 तक 20 हजार रुपये दिए भी। इसके बाद आरोपी राजीव और उसके भाई राजेश ने दोबारा 1 लाख 95 हजार रुपये खाते में डलवाए। इसके बाद फिर इन्होंने एक नई स्कीम बताई और शिकायतकर्ता अधिवक्ता से 15 लाख रुपये मार्केट में लगाने की मांग करने लगे। जिसमें बताया गया था कि 15 लाख के एवज में 30 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही 15 लाख रुपये पर जो लाभ आएगा उसमें 5 लाख रुपये वह खुद रखेंगे। पांच महीने बाद यह रकम वापस कर दी जाएगी। ऐसे में शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुरेश उनकी बातों में आ गए तो फरवरी माह में कुल 16 लाख 95 हजार रुपये भेज दिए। इसी प्रकार आरोपियों ने दूसरे व्यक्ति वरुण गोयल को भी झांसे में लेकर 20 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद से दोनों ही आरोपी शिकायतकर्ता को परेशान कर रहे हैं। वह पहले तो अलग-अलग बहाने बनाते रहे, अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें