फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 319 कर्मचारियों को आज मिलेगा रेल पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल मंडल के 319 कर्मचारियों को 29 नवंबर को रेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रेल प्रबंधक कार्यालय के नजदीक नए रेलवे ऑडिटोरियम में होगा। पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता रेल प्रबंधक अंबाला मंडल गुरिंदर मोहन सिंह करेंगे। समारोह के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले एकल कर्मचारी सहित संयुक्त रूप से कार्य करने वाले समूह को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एकल कर्मचारी को पुरस्कार के तौर पर प्रशंसा पत्र के साथ 1500 रुपये का नकद पुरस्कार और संयुक्त रूप से सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को 4000 रुपये मिलेंगे। यह राशि डिजिटल के माध्यम से उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। समारोह को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां संपन्न हो गई हैं। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वह साफ-सुथरे कपड़ों में समारोह में आएं, वहीं खिलाड़ियों व स्काउट गाइड्स को भी रेलवे का कोट पहनने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मुख्यालय में अंबाला रेल मंडल को सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक को वर्ष 2019-2020 के दौरान किए गए स्वच्छता संबंधी कार्य, टिकट जांच में सर्वश्रेष्ठ योगदान, पर्यावरण, परिवार कल्याण, अर्थव्यवस्था को लेकर जीएम उत्कृष्टता शील्ड सहित 10 व्यक्तिगत और 3 संयुक्त शील्ड प्रदान की गई। वर्ष 2020- 2021 में अंबाला मंडल ने कार्य मानक को एक कदम आगे बढ़ाते हुए सर्वश्रेष्ठ डिवीजन शील्ड का पुरस्कार जीता। यह सब मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह के योग्य कुशल मार्गदर्शन में संभव हो पाया। इसके अलावा रूट रिले इंटरलॉकिंग, दूरसंचार, स्थापना और सर्वश्रेष्ठ रखरखाव वाले वैगन डिपो के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शील्ड भी अंबाला रेल मंडल ने अपने नाम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें