अंबाला सिटी। आगामी महीनों में सीबीएसई की परीक्षा शुरू होंगी। जनवरी माह में मूल्यांकन परीक्षाएं होंगी। इसके बाद फरवरी में वार्षिक परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इन परीक्षाओं को लेकर विषय विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे इस बार सीबीएसई परीक्षा में बदलाव होगा और उसकी तैयारी कैसे कर सकते हैं।
-
सीबीएसई परीक्षा में इस बार बदलाव आया है। इसको लेकर स्कूलों में तैयारी भी करवाई जा रही है ताकि विद्यार्थियों को आसानी से प्रश्न समझ आ सकें। लेखाशास्त्र मूल रूप से एक ऐसा विषय है, जिसमें अवधारणाओं की पूर्ण समझ के साथ-साथ संख्यात्मक प्रश्नों का निरंतर अभ्यास आवश्यक है। सीबीएसई लेखाशास्त्र प्रश्न पत्र दो भागों, ए और बी में विभाजित है, जिसमें 20 बहु विकल्पीय प्रश्न प्रश्न होते हैं, जिनके बाद क्रमशः 3, 4 और 6 अंक के प्रश्न होते हैं। यदि छात्र नियमित रूप से नवीनतम सैंपल पेपर का अभ्यास करें और अपनी अवधारणाओं को स्पष्ट करें, तो वे लेखाशास्त्र के परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
विनय कुमार, पीजीटी, कॉमर्स।
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र की तैयारी सुनियोजित ढंग से करनी चाहिए। इस बार यह ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। सबसे पहले एनसीईआरटी पुस्तकों को अच्छी तरह समझें, क्योंकि अधिकांश प्रश्न वहीं से आते हैं। प्रत्येक अध्याय के मुख्य सिद्धांत, परिभाषाएं और सूत्र स्पष्ट रखें। आरेख, तालिकाएं और ग्राफ का नियमित अभ्यास करें। रोजाना थोड़ी-थोड़ी पढ़ाई करें और सप्ताह में एक बार पुनरावृत्ति अवश्य करें। पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न समझ आता है। समसामयिक आर्थिक घटनाओं से विषय को जोड़ें, इससे उत्तर प्रभावी बनते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।
गुरसेवक सिंह, पीजीटी, अर्थशास्त्र
सीबीएसई...गुरसेवक सिंह पीजीटी अर्थशास्त्र।
सीबीएसई...गुरसेवक सिंह पीजीटी अर्थशास्त्र।
सीबीएसई...गुरसेवक सिंह पीजीटी अर्थशास्त्र।