फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शाही मखाना और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू

Wed, 17 Dec 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शशी धमीजा, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
सामग्री की सूची
विज्ञापन


200 ग्राम फूल मखाना

150 ग्राम बादाम (बारीक कटे हुए)

150 ग्राम काजू (बारीक कटे हुए)

100 ग्राम खाने वाला गोंद

250 ग्राम देसी घी

300 ग्राम गुड़ (बारीक कटा हुआ) या बूरा चीनी

20 ग्राम खसखस

10 ग्राम इलायची पाउडर

विधि-



सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में 2 बड़े चम्मच देसी घी डालें और इसमें मखाना डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें। भुनने के बाद इन्हें ठंडा करके मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में थोड़ा और घी डालें और खाने वाले गोंद को मध्यम आँच पर तलें। गोंद को फूलकर सफेद और कुरकुरा होने तक भूने। इसे निकाल लें और किसी कटोरी की मदद से हल्का दरदरा कूट लें। बचे हुए घी में बादाम और काजू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अंत में खसखस डालकर 30 सेकंड भूनें और गैस बंद कर दें। अब एक बड़े बर्तन में पिसा हुआ मखाना, तला हुआ गोंद, और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को एक साथ मिला लें। ऊपर से इलायची पाउडर भी डाल दें। अगर आप गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कड़ाही में 1 चम्मच घी और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघला लें (चाशनी नहीं बनानी, बस गुड़ पिघल जाए)। अगर बूरा चीनी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे सीधे मिश्रण में मिला सकते हैं (मिश्रण हल्का गुनगुना होना चाहिए)। पिघले हुए गुड़ या चीनी को ड्राई फ्रूट्स के मिश्रण में डालें। साथ ही बचा हुआ देसी घी भी हल्का गर्म करके डाल दें। अब सभी सामग्री को चम्मच या हाथों की मदद से अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रहे कि गुड़ बहुत गर्म न हो। जब मिश्रण हाथ से छूने लायक हो जाए, तो थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर अपनी पसंद के अनुसार छोटे या मध्यम आकार के लड्डू बना लें। इन लड्डुओं को थोड़ी देर खुली हवा में रहने दें ताकि वे सेट हो जाएं, फिर इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।-

शशी धमीजा, अंबाला छावनी।

शशी धमीजा, अंबाला छावनी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें