अभियान के तहत महिला की हुई आंख की सर्जरी। स्रोत : विभाग
पानीपत। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में छह दिवसीय आयुष्मान शल्य चिकित्सा अभियान शनिवार को संपन्न हुआ। इन दिलों में 130 मरीजों को निशुल्क सर्जरी की गई। विभाग ने व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए। स्वास्थ्यकर्मियों ने गांवों, वार्डों और अस्पताल में लोगों को बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थी बिना किसी आर्थिक बोझ के उच्च गुणवत्ता वाली सर्जरी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक ने बताया कि छह दिवसीय सर्जिकल कैंप में कुल 130 मरीजों की सर्जरी हुई। इनमें जिला नागरिक अस्पताल में 120, सब-डिवीजन अस्पताल समालखा में पांच और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोतपुरा में भी पांच सर्जरी की। सभी सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क करवाई हुई। आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है। अभियान ने योजना को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।अभियान के दौरान विशेषज्ञों की टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों और प्रभावी प्रबंधन के तहत सभी सर्जरी संपन्न हुई।