फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सर्दी में बाजार हुआ गर्म, जूतों से लेकर गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

Sun, 23 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बाजार में दुकान पर जूतों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी के मौसम में बाजार गर्म हो गया है। बाजार में जूतों से लेकर गर्म कपड़ों और कंबल की खरीदारी बढ़ गई है। ऐसे में बाजार में रंगत भी बढ़ गई है। सुबह व देर शाम तक खरीदारी चल रही है। वहीं दुकानदार भी इस समय पर सर्दी शुरू होने पर उत्साहित हैं।
विज्ञापन

नवंबर महीने की शुरुआत में ही सर्दी ने दस्तक दे दी थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया। न्यूनतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री कम हुआ। बाजार में शनिवार को सुबह ही गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई। शहर व गांव से लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की।
संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव एवं जूता व्यापारी गौरव लिखा ने बताया कि वैसे तो जूता पूरे साल चलता है। सर्दी के मौसम में कई नई वैरायटी आती हैं। लोग अपने हिसाब से जूता खरीद रहे हैं। इस बार जूते की बिक्री पिछले साल से 30 प्रतिशत अधिक है। युवा स्पोर्ट्स और लड़कियों लॉन्ग जूते पसंद कर रही हैं। महिलाएं स्पोर्ट्स के जूते और सामान्य रूप से जूती खरीद रही हैं।
विज्ञापन

इंसार बाजार के दुकानदार गुलशन धमीजा ने बताया कि गर्म कपड़ों में इनर के साथ जैकेट और जर्सी की भी मांग बढ़ गई है। दुकान पर महिला के साथ पुरुष व बच्चे भी गर्म कपड़े ले रहे हैं। उग्राखेड़ी गांव के कृष्ण आर्य ने बताया कि सर्दी के मौसम में जूते और जैकेट की नई वैरायटी आती हैं। उन्होंने शनिवार को बाजार से दो जोड़ी जूते और एक जैकेट खरीदी है। इसके साथ परिवार के सदस्यों के लिए गर्म कपड़े खरीदे हैं।
बाजार में फिर बढ़ा अतिक्रमण

बाजार में फिर से अतिक्रमण बढ़ गया है। रेहड़ी व फड़ी लगने के साथ दुकानदारों ने भी बाहर सामान रखना शुरू कर दिया है। इसके साथ दोपहिया वाहन दुकानों के दोनों तरफ खड़े कर देते हैं। ऐसे में बाजार की सड़कें फिर से तंग हो गई हैं। लोगों को परेशानी होती है। इंसार चौक पर दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जबकि नगर निगम रेहड़ी व फड़ी के लिए एलिवेटेड हाईवे के नीचे जगह दे चुका है।
विज्ञापन

बाजार का जल्द ही मुआयना किया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। रेहड़ी व फड़ी हटाई जाएंगी। दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त किया जाएगा।
गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें