अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से 19 से 31 जुलाई तक अंबाला-अमृतसर रेलमार्ग बुरी तरह से प्रभावित होगा। रेलवे द्वारा इस अवधि के दौरान अलग-अलग तारीखों में 30 ट्रेनें रद्द की जाएगी जबकि दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को बीच मार्ग रद्द किया जाएगा। इसके अलावा कई प्रमुख ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट किए जाएंगे। ट्रेनों के बाधित होने पर यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
यह ट्रेनें होंगी रद्द
14506 नंगलडैम-अमृतसर एक्सप्रेस, 14505 अमृतसर-नंगलडैम एक्सप्रेस, 12411 चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, 12412 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14682 जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14681 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस, 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस व 12459 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 19 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 15212 अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस 20 से 31 जुलाई तक, 12241-42 चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 25 से 31 जुलाई तक, 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 26 से एक अगस्त तक, 12053-54 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस 25 से 31 जुलाई तक, 11057-58 मुंबइ-अमृतसर दादर एक्सप्रेस 24 जुलाई से एक अगस्त तक, 15211-10 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 26 से 31 जुलाई तक रद्द रहेगी। इसके अलावा 12422 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस 23 से 30 जुलाई तक, 12408 अमृतसर-जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 20 से 27 जुलाई तक, 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी। इसी तरह 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 25 जुलाई से एक अगस्त तक रद्द होगी। 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 27 जुलाई को रद्द रहेगी। 01707-08 अटारी-जबलपुर एक्सप्रेस 21 से 28 जुलाई तक, 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 24 जुलाई को, 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 20 से 27 जुलाई तक, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 23 से 30 जुलाई तक, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर एक्सप्रेस 25 से 1 अगस्त तक रद्द रहेगी।
यह ट्रेन होंगी बीच रास्ते रद्द
नान इंटर लाकिंग कार्य की वजह से ट्रेन नंबर 12029-31 शताब्दी एक्सप्रेस 19 से 31 जुलाई तक मानावाला स्टेशन पर रद्द होगी। इसके अलावा 12497 शान-ए-पंजाब 19 से 31 जुलाई तक ब्यास, 13049 हावड़ा एक्सप्रेस 17 से 29 जुलाई तक नजीबाबाद, 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल 17 से 29 तक सहारनपुर, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 17 से 30 जुलाई तक अंबाला कैंट, 19613-11 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस 18 से 28 तक पखवाड़ा में रद्द होगी। इसी तरह 18103 टाटा-अमृतसर 18 से 25 जुलाई तक जालंधर सिटी, 12379 सियालदहा-अमृतसर 20 से 27 जुलाई तक दिल्ली में, 15531 सहरसा-अमृतसर 22 से 29 जुलाई लुधियाना में, 22445 कानपुर-अमृतसर 23 से 30 जुलाई तक लुधियाना में, 19325 इंदौर-अमृतसर 25 जुलाई से 27 जुलाई तक जालंधर सिटी में, 18237 बिलासपुर-अमृतसर 17 जुलाई से 29 जुलाई तक निजामुद्दीन स्टेशन पर रद्द होगी।
इन ट्रेनों के बदले जाएंगे रेलमार्ग
17 से 31 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18101 मूरी-जम्मू एक्सप्रेस, 22429 दिल्ली-पठानकोट, 18215 दुर्ग-जम्मू एक्सप्रेस, 19225 बठिंडा-जम्मू एक्सप्रेस, 18102 जम्मू-मूरी एक्सप्रेस, 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, 18216 जम्मू-दुर्ग एक्सप्रेस और 19226 जम्मू-बठिंडा एक्सप्रेस के रेलमार्ग रेलवे द्वारा डायवर्ट किए जाएंगे।