फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई गिरफ्तारियां, ड्यूटी मजिस्ट्रेट मंच से बोले 13 हजार लोगों को रखने के लिए जेल में जगह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हुईं गिरफ्तारियां, ड्यूटी मजिस्ट्रेट मंच से बोले 13 हजार को रखने की जेल में जगह नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसवाईएल मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में चल रहे इनेलो के जेल भरो आंदोलन के तहत शुक्रवार को अंबाला में इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं को नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने संबोधित किया। पार्टी का कार्यक्रम हजारों की संख्या में सामूहिक गिरफ्तारियां देने का था, मगर जिला प्रशासन ने कार्यकर्ताओं की भीड़ देख हाथ खड़े कर दिए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रताप अरोड़ा मंच पर चढ़कर बोले की जेल में 13 हजार कार्यकर्ताओं को रखने की जगह नहीं है और सभा स्थल ही अस्थायी जेल है। उन्होंने कहा कि यहीं पर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाता है। इसके बाद वह मौके से चले गए। प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का कोई कार्यक्रम नहीं था, मगर सुरक्षा की दुष्टि से अनाज मंडी के आसपास क्षेत्र में भारी पुल बल को तैनात किया गया था।
सुबह नौ बजे से ही अनाज मंडी में इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना आरंभ हो गया था। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 20 महीने से इनेलो एसवाईएल को लेकर प्रयासरत है लेकिन सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद भी फैसला लागू नहीं करवा पाई। चौटाला की अगुवाई में बड़ी संख्या में इनेलो-बसपा कार्यकर्ता शहर की अनाज मंडी में जुटे और एसवाईएल के मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष की घोषणा की।
विज्ञापन

अभय ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश हरियाणा के हक में आ चुका है, लेकिन सरकार फैसले को लागू नहीं करवा पा रही। उन्होंने कहा अगर भविष्य में इससे भी बड़ा आंदोलन करना पड़ा तो वे सरकार को मजबूर करने के लिए उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होेंने कहा कि सरकार अपने हर मिशन में फेल है। दुर्गा वाहिनी एप लांच के दौरान हुई गलती पर कहा कि मुख्यमंत्री की आवाज महिला कांस्टेबल को समझ में नहीं आई। वे बोल रही थी कि ‘आपकी आवाज मुझे सुनाई नहीं दे रही आप कौन बोल रहे हैं।’ उन्होंने कहा यदि महिला कांस्टेबल को मुख्यमंत्री की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी तो आम जनता के साथ क्या होगा। मुख्यमंत्री द्वारा दिए बलात्कार के आरोपियों को सरकारी सेवाएं नहीं मिलेंगी और महिलाओं की तरफ जो अंगुली उठाएगा उसे काट दिया जाएगा, के दिए बयान पर चौटाला ने कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, लेकिन बेटियों का सबसे ज्यादा अपमान वहां हुआ है जहां से इसकी शुरुआत हुई। हरियाणा में सबसे ज्यादा रेप की घटनाएं हो रही है। अभय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आईएएस की बेटी को किडनैप करने का प्रयास किया गया, अगर लड़की उनके हत्थे चढ़ जाती तो हो सकता है वो भी रेप का शिकार हो सकती थी।
विज्ञापन

खाली रहीं कुर्सियां
सभा के दौरान कई कुर्सियां भी खाली रहीं। इनेलो को उम्मीद 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की थी, मगर इतनी संख्या में कार्यकर्ता नहीं जुट सके। वहीं सभा में मंच पर एक व्यक्ति चढ़ गया। उस समय अभय चौटाला व अन्य नेता मंच पर मौजूद थे। व्यक्ति को देखते हुए पुलिस कर्मी मंच की ओर दौड़े और व्यक्ति को नीचे उतरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें