बाइक से आया था शातिर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर एटीएम पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि उसने पहले एटीएम में अन्य लोगों, विशेषकर महिलाओं की मदद करने का दिखावा किया। जब अजय कुमार एटीएम में आए, तो आरोपी ने उनके मदद कर दो हजार रुपये निकलवाए और धोखे से डमी कार्ड से उनका असली डेबिट कार्ड बदल लिया। पुलिस ने बैंक खातों की जांच के बाद अंबाला कैंट के एक कपड़े के शोरूम में पहुंची, जहां आरोपी ने करीब आधा घंटा बिताकर कपड़ों की खरीदारी की।
फुटेज में एक अन्य बाइक चालक भी आरोपी के साथ दिखाई दिया, जिससे इस वारदात में दो लोगों की संलिप्तता की आशंका है। पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करते हैं और यह राशि उनकी जीवनभर की बचत थी। वहीं, मुलाना थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि बैंक खातों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।