फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: डिजिटल अरेस्ट कर की ₹2.78 करोड़ की ठगी, पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 02:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

पुलिस ने 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर  2.78 करोड़ रुपये की ठगी की। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
साइबर क्राइम मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में साइबर ठगों द्वारा बुजुर्ग दंपति को एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 2.78 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के शहडोल से श्रावण और राजीव सिंह, तथा मुख्य सरगना बबलू जैसवाल को बिहार के चकिया से काबू किया गया है।
विज्ञापन


नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए आरोपी

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी नेपाल बॉर्डर पार करने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी पेमेंट बैंक के कर्मचारी हैं और 21 बैंक आईडी का इस्तेमाल कर ठगी के पैसे को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे। पुलिस ने आरोपियों से 24 लाख रुपये की नकदी बरामद की है, जबकि 15 लाख रुपये अलग-अलग खातों में फ्रीज कर दिए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे दिया ठगी को अंजाम?

साइबर ठगों ने अंबाला कैंट के पालम विहार निवासी बुजुर्ग रामलुयाया सेतिया और उनकी पत्नी को निशाना बनाया। ठगों ने खुद को मुंबई के अंधेरी थाना का इंस्पेक्टर बताकर दंपति को डराया और उनके नाम को 497 करोड़ रुपये के हवाला मनी मामले से जोड़ा। इसके बाद एक सप्ताह तक दंपति को उनके घर में ही डिजिटल अरेस्ट में रखा गया।  इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने पहले चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस साइबर ठगी के नेटवर्क को और गहराई से खंगालना शुरू कर दिया है।

साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस की सख्ती

डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनजान कॉल्स या मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें