फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 14 विभाग नहीं दे रहे क्लर्क के खाली पदों का ब्योरा, एचएसएससी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Wed, 10 Nov 2021 10:57 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार को प्रतीक्षा सूची के 1436 चयनित उम्मीदवारों की भर्ती करनी है। हालांकि समस्या ये आ रही है कि 14 विभाग अपने यहां खाली क्लर्क के पदों का ब्योरा नहीं दे रहे। कई पदों पर भर्ती की गई थी। लेकिन कुछ लोगों ने ज्वाइन नहीं किया, जिस वजह से क्लर्क के पद खाली ही रह गए।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लर्क भर्ती के बाद खाली पदों को लेकर 14 विभाग और निगम ब्योरा नहीं दे रहे हैं। इस कारण प्रतीक्षा सूची के चयनित 1436 युवाओं की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। अब इस मामले को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। आयोग सचिव को पत्र में बताया गया है कि मई 2019 में क्लर्क पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 3 सितंबर 2020 को परिणाम जारी किया गया। इसके बाद कई लोगों ने या तो नौकरी ज्वाइन नहीं की या फिर नियुक्ति के बाद नौकरी छोड़ दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान का कुंडली बॉर्डर पर लटका मिला शव
विज्ञापन


इन खाली पदों को लेकर आयोग पहले भी पत्र लिखकर खाली पदों का ब्योरा मांग चुका है। चूंकि वेटिंग लिस्ट एक साल तक मान्य रहती है और इसका समय 7 सितंबर 2021 को खत्म हो चुका है। आयोग ने इसके लिए तीन माह का समय और बढ़ाया है, वह समय भी 7 दिसंबर को पूरा हो रहा है। अब आयोग ने मुख्य सचिव से इन 14 विभागों को खाली पदों का ब्योरा देने के निर्देश देने की अपील की है, ताकि प्रतीक्षा सूची वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दिलाई जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें