फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के लिए 11-12-13 का क्रेज

Sun, 08 Dec 2013 08:37 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
देव प्रबोधनी एकादशी से शुरू हुआ शादी-विवाह का सिलसिला एक सप्ताह बाद थम जाएगा। मलमास शुरू होने की वजह से 15 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक कोई भी शुभ काम नहीं हो पाएगा। बहरहाल, शुभ मुहूर्त न होने के बावजूद 11-12-13 के दिन विवाह कराने का जबरदस्त क्रेज है।
विज्ञापन


पंडित रमाशंकर बताते हैं कि 11 दिसंबर 2013 को वियातिपात योग बन रहा है। इस योग में विवाह को शुभ नहीं माना जाता। 11-12-13 का अंक एक साथ होने की वजह से यह तिथि विवाह बंधन में बंधने को तैयार युवाओं को खासी आकर्षित कर रही है। पचांग के अनुसार 10, 12, 13 और 14 दिसंबर भी शादी के लिए बेहद शुभ है, लेकिन शादी को यादगार बनाने की चाह में 11 दिसंबर 2013 को भी शहनाइयां गूंजती सुनाई देंगी। 15 दिसंबर से मलमास शुरू हो जाएगा। मलमास में सूर्य का प्रभाव क्षीण हो जाता है। इसलिए इस अवधि में कोई भी शुभ काम नहीं होता। 14 जनवरी को मकर संक्रांति होगी। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य का तेज बढ़ने के बाद 15 जनवरी से दोबारा शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।

अगले साल भरमार
पंडित हरिप्रसाद बताते हैं कि 15 जनवरी के बाद फरवरी तक शुभ मुहूर्त की भरमार है। जनवरी में 18, 20, 21, 22, 27, 28 और फरवरी में 3, 4, 10, 15, 17, 18, 19, 22, 24, 26 की तिथि विवाह के लिए सबसे शुभ है। उन्होंने कहा कि 11-12-2013 में विवाह से पहले की रस्में तो की जा सकती हैं, लेकिन सात फेरे लेने के लिए इस तिथि को बिल्कुल शुभ नहीं कहा जा सकता। ज्योतिष 11-12-13 पर विवाह की सलाह हरगिज नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें