फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप: कांस्य पदक के मुकाबले में प्रवेश से चूके ज्ञानेंद्र

Wed, 23 Aug 2017 12:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017
विज्ञापन
भारतीय पहलवान ज्ञानेंद्र दहिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक के मुकाबले में प्रवेश से चूक गए। ग्रीको रोमन वर्ग में भारतीय पहलवान कोई पदक नहीं जीत सके। ज्ञानेंद्र को 59 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग के दूसरे रेपचेज राउंड में हार गए। 23 साल के भारतीय पहलवान दहिया ने पहले रेपचेज राउंड में मिस्र के मुस्तफा हसन मोहम्मद को 3-1 से हराया लेकिन वह यूक्रेन के दमित्रो सिमबाल्युक की कड़ी चुनौती से पार नहीं पा सके।
विज्ञापन


इससे पहले ज्ञानेंद्र ने चीन के लिबिन डिंग को 4-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था लेकिन उन्हेें अगले ही दौर में कजाकस्तान के मिरामबेक के हाथों 0-9 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मिरामबेक के स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाने से ज्ञानेंद्र को रेपचेज राउंड में खेलने का मौका मिला। अन्य भारतीय रविंदर (66 किग्रा), हरप्रीत सिंह (80 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) अपने-अपने वर्ग के क्वालीफिकेशन राउंड में ही हारकर बाहर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें