फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी बना कुकर्मी, चॉकलेट और पतंग के बहाने करता था बच्चों का शोषण

Fri, 16 Feb 2018 03:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अठवा लाइंस पुलिस स्टेशन में नवसारी बाजार के चार रास्ता के नजदीक बने श्री शेषनारायण मंदिर के पुजारी पर चार बच्चों के साथ कुकर्म करने की वजह से मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का पता तब चला जब एक बच्चे को उसके पिता ने पढ़ते समय उसके हाथों को कांपते और आंखों से आंसू निकलते हुए देखा। जब पिता ने बेटे से इस बारे में पूछा तो उसने पुजारी की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद दूसरे बच्चों से भी मामले के बारे में पूछा गया।

विज्ञापन


परिजनों को जब पता चला कि पुजारी ने उनके बच्चों के साथ कुछ गलत किया है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पुजारी शिवालक पांडे को हिरासत में ले लिया। उसपर आरोप है कि वह पतंग और चॉकलेट के बहाने मंदिर में बच्चों को बुलाकर उनके साथ कुकर्म किया करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसने पिछले चार-पांच दिनों में पास के रहने वाले तीन बच्चों के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है।

आरोपी मंदिर परिसर के कमरे में बच्चों को चॉकलेट और पतंग के बहाने बुलाता था। जिसके बाद वहां उनके साथ कुकर्म करता था। पुलिस ने बताया कि तीन पीड़ितों में से दो बच्चों की उम्र 10 साल जबकि एक की उम्र 9 साल है। एक बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता 377 और पोस्को एक्ट-2012 की धारा 3(ए),(सी),(डी), 4, 11(6) और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें