फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों की चुप्पी: सोते समय आंखों में मिर्च डालकर मारी गई थी गोली, बदमाशों की दरिंदगी में छिपा है हत्या का राज

Thu, 25 May 2023 03:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वजह साफ नहीं हो पा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने विवाद, दुश्मनी से इन्कार किया है। पुलिस का भी मानना है कि वजह कुछ ऐसी है, जिसे जानते तो सब है, लेकिन बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
घरवालों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गोला के मुन्नीपुर गांव में नित्य प्रकाश राय की बेरहमी से हत्या और घरवालों की चुप्पी के बीच पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है। गोली लगने के करीब पांच घंटे बाद नित्य प्रकाश की मौत हुई है। इस दौरान पुलिस ने उनसे जब भी हत्यारों के बारे में सवाल पूछा, उन्होंने एक ही जवाब दिया, हवा आने दीजिए, बता दूंगा कौन था। अभी जान तो बच जाए। यह कहते-कहते उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


नित्य प्रकाश की बातों से साफ है कि वह हत्यारों से परिचित थे। चाहते तो नाम बता सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया। परिजनों ने भी बदमाशों को भागते देखा था, लेकिन वे भी चुप्पी साधे हुए हैं। परिस्थितियां बता रही हैं कि कातिल कौन है और हत्या की वजह क्या है, इसे जानते तो सब है, लेकिन लोकलज्जा या दूसरी वजहों से बोलने से बच रहे हैं।

जिन हत्यारों का नाम नित्य प्रकाश ने नहीं बताया, उनके कत्ल का अंदाज भी बहुत कुछ बयां कर रहा है। इतनी बेरहमी से हत्या के पीछे की वजह जरूर भयावह होगी। दर्द इतना गहरा है कि कातिल तड़पा कर मारना चाहते थे या फिर नित्य प्रकाश से कुछ जानकारी हासिल करना चाहते थे। कातिल अगर चाहते थे बड़े आराम से सोए अवस्था में ही नित्य प्रकाश को गोली मारकर मौत के घाट उतारकर फरार हो सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

घरवाले भी नहीं बता रहे नाम

बाकायदा सोए नित्य प्रकाश को उठाया गया। उसने बातचीत की गई और फिर आंख में मिर्च पाउडर डाला गया। इससे साफ है कि हत्या करने के पहले नित्य प्रकाश से कुछ जानना था और उन्हें दर्द भी देना था। मिर्च पाउडर से छटपटाने के बाद बदमाशों ने गोली मारी है। नित्य प्रकाश बदमाशों को जानते थे, यह बात साफ है, लेकिन उन्होंने बताया नहीं। दूसरे बदमाशों को घरवालों ने भागते देखा था, फिर न पहचाने की एक ही वजह है कि अपरिचित थे।



सवाल यह भी उठता है कि परिचित थे तो नित्य प्रकाश ने नाम क्यों नहीं बताया। जाहिर बात है अगर कोई अपरिचित किसी की जान लेगा तो उसका नाम बता देगा, लेकिन नित्य प्रकाश ने ऐसा नहीं किया। इससे साफ है कि वह परिचित थे, फिर परिजन क्यों छिपा रहे हैं। इन सवालों का जवाब पुलिस खंगाल रही है।

फिलहाल, पुलिस का भी मानना है कि वजह कुछ ऐसी है, जिसे जानते तो सब है, लेकिन बोलने से बच रहे हैं। ऐसी क्या वजह हो सकती है, इसका अंदाजा लोग अपने-अपने तरीके से लगा रहे हैं। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वजह साफ नहीं हो पा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने विवाद, दुश्मनी से इन्कार किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें