फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवक की हादसे में मौत, सड़क पर कर रहा था व्यायाम

Mon, 23 Aug 2021 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

बभनौली गांव निवासी भीखम यादव का (19) पुत्र विशाल यादव सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक प्रतिदिन वह भोर में उठकर व्यायाम करता था और दौड़ भी लगाता था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे एक युवक को सोमवार की भोर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर हाल में युवक को तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
बभनौली गांव निवासी भीखम यादव का (19) पुत्र विशाल यादव सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक प्रतिदिन वह भोर में उठकर व्यायाम करता था और दौड़ भी लगाता था।

बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह दौड़ते हुए रजवटिया चौराहे के निकट पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर चला गया, जिससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने घायल पड़े विशाल को देखकर तमकुहीराज सीएचसी भिजवाया, जहां उसकी हालत नियंत्रण से बाहर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां भी हालत में सुधार न होते देख डॉक्टर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पटहेरवा थाने के प्रभारी एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात वाहनचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें