फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बस में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। थाना क्षेत्र के बाघागांव के पास नागपुर से घर लौट रहे युवक का बस में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान मुनमुन कुमार सिंह (40) निवासी बिसटोली, थाना भगवानपुर, सिवान (बिहार) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार जा रही चुलबुल बस सर्विस की बस से सोमवार रात यात्री घर लौट रहे थे। गीडा थाना क्षेत्र के बाघागांव के पास सीट नंबर 9 पर एक युवक मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को यात्रियों ने बताया कि मुनमुन मंगलवार शाम नागपुर से घर लौटने के लिए बस में सवार हुए थे। वह सीट नंबर 9 पर सो रहे थे। सुबह जब उन्हें उठाने की कोशिश की गई तो उनकी मौत हो चुकी थी। गीडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच शुरू कर दी है।
गीडा थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के बारे में पता चलेगा। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें