फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रांसपोर्टनगर का वेंडिंग जोन अब होगा ‘नगर निगम मार्ट’ में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर का वेंडिंग जोन अब पटरी व्यवसायियों से दूर हो जाएगा। इसकी जगह नगर निगम मार्ट का निर्माण होगा। नगर निगम करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से इस क्षेत्र में डबल स्टोरी मार्ट बनाएगा, जिसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस जोन का निर्माण पहले नगर निगम ने लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से किया था, ताकि पटरी व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो लेकिन सिक्सलेन सड़क और फ्लाईओवर बनने के बाद यह वेंडिंग जोन अपनी उपयोगिता खो बैठा। अब उसी स्थान पर आधुनिक मार्ट का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम मार्ट में भूतल और प्रथम तल पर प्रत्येक तल पर 50-50 दुकानें बनाईं जाएंगी। हर दुकान को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, पानी और सुरक्षा की सुविधा से लैस किया जाएगा। इसके अलावा परिसर में सार्वजनिक शौचालय, पार्किंग और फूड कॉर्नर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, ताकि ग्राहकों और व्यापारियों दोनों के लिए सहज माहौल बन सके।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि मार्ट का संचालन पीपीपी मोड में होगा, जिससे बेहतर प्रबंधन और व्यावसायिक संभावनाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें