फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: मनोरमा नदी में डूबने से युवक की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 28 Aug 2021 04:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

बाबूराम शनिवार को घर से सुबह नौ बजे नित्यक्रिया के लिए गांव से सटे मनोरमा नदी के किनारे गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब 11 बजे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि नदी में वह फिसलकर गिर पड़ा है।

 
विज्ञापन
सां - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में घर से नित्यक्रिया को गए युवक की शनिवार को मनोरमा नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हर्रैया थाना क्षेत्र के कसैला गांव के रहने वाले बाबूराम शनिवार को घर से सुबह नौ बजे नित्यक्रिया के लिए गांव से सटे मनोरमा नदी के किनारे गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब 11 बजे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि नदी में वह फिसलकर गिर पड़ा है।

सूचना पर हर्रैया थाने की पुलिस और तहसीलदार चंद्र भूषण प्रताप भी मौके पर पहुंच गए। तभी वहां से गुजर रहे उभाई के पूर्व प्रधान राम सागर निषाद गांव के लोगों के साथ नदी में कूद गए और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बाबूराम को बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस से बाबूराम को इलाज के लिये सीएचसी हर्रैया भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाबूराम अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। अभी मई माह में ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज गया है। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें