फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहूभोज के दौरान युवक पर चाकू से हमला, केस दर्ज

Wed, 07 Dec 2022 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

परिजनों का आरोप है कि आनंद के बड़े भाई से भी आरोपियों ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, जिस वजह से घटना हुई है। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के घोषकंपनी स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार रात बहूभोज के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में इलाज कराया गया। मंगलवार को घायल आनंद चौधरी की तहरीर पर कोतवाली थाना पुलिस ने धमकी देने, धारदार हथियार से हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, तुर्कमानपुर रावत पाठशाला निवासी आनंद चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि रविवार रात वह अपने दोस्त के बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होने मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में गए थे। वहां अपने कुछ दोस्तों के साथ भोजन कर रहे थे।

इसी दौरान पीछे से कन्हैया कुशवाहा उर्फ ब्रह्मा, आदित्य सिंह, शिवम सोनकर और शुभम श्रीवास्तव ने पंच और चाकू से हमला कर दिया, इससे उनका चेहरा फट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


उधर, परिजनों का आरोप है कि आनंद के बड़े भाई से भी आरोपियों ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, जिस वजह से घटना हुई है। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें