फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: चेहरे पर धुआं फूंकने से युवक ने किया मना, नाराज शख्स ने चाकू से किया हमला

Sat, 30 Jul 2022 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गांजा पीकर धुआं फूंकने से मना करने पर चाकू से हमला किया गया था। केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के भोंपा बाजार चौराहे के पास शुक्रवार सुबह सात बजे सुदीप जायसवाल (24) पर सिरफिरे ने चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि गांजा पीकर धुआं चेहरे पर फूंकने से मना करने पर वारदात की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, तहरीर के आधार पर आरोपी लालमोहन के खिलाफ हत्या की कोशिश और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, न्यू कॉलोनी भोंपा निवासी सुदीप जायसवाल शुक्रवार सुबह जंगल महदेवा मंदिर में पूजा करने गया था। सात बजे के करीब घर लौट रहा था। तभी रास्ते में मुंडेरा बाजार निवासी लालमोहन गांजा पी रहा था।
विज्ञापन


सड़क से गुजर रहे सुदीप के चेहरे पर उसने धुआं फूंक दिया। मना करने पर लालमोहन ने अपने पास रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसके कंधे व गर्दन के पास हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जैसे ही पहुंचे आरोपी फरार हो गया। देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गांजा पीकर धुआं फूंकने से मना करने पर चाकू से हमला किया गया था। केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें