गोरखपुर जिले में नौ माह से पांच वर्ष तक के छह लाख 25 हजार बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इसके लिए तीन अगस्त से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आगाज होगा। सभी आशा, आंगनबाड़ी कर्मियों को इस कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नंद लाल कुशवाहा ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अभियान में शामिल हों। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि विटामिन-ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कोविड से भी बचाव करेगा।
आयरन की सीरप भी देंगे
डॉ नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देने के साथ आयरन की सीरप भी दी जाएगी। क्षेत्र की आशा सप्ताह में दो बार एक-एक एमएल और माह में आठ बार इसको पिलाना सुनिश्चित करेंगी।