फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मर्चेंट नेवी में काम करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी से छानबीन शुरू

Thu, 14 Sep 2023 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के सूबा बाजार में बुधवार की देर रात घर में ही मर्चेंट नेवी में काम करने वाले राकेश सिंह (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियातन घटनास्थल के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सूबा बाजार मदरहिया निवासी राकेश सिंह लखनऊ में रहकर मर्चेंट नेवी में काम करते थे। राकेश ने गोरखपुर में प्रॉपर्टी में भी कुछ साथियों के साथ रुपये लगाए थे। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के काम में कुछ लोगों से लेनदेन का विवाद चल रहा था। दो दिन पहले लखनऊ से आने के बाद रुपये को लेकर साथियों से बातचीत किए थे, जिसमें विवाद हुआ था। बुधवार की रात में राकेश के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी, जिसके बाद वह घर से पैदल ही निकले थे।

 

विज्ञापन

दावत करने के बाद तीन दोस्तों के साथ घर आए। कमरे में रुपये के लेन-देन के विवाद में उनको गोली मार दी गई। गोली लगने से राकेश जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए तो हमलावर फरार हो गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राकेश की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर रिश्वतखारी कांड: डिपो में नौकरी काजल की कोठरी... साहब इतना माल खाए, दाग तो लगेगा ही, चर्चे जोशी के

उधर, घटना की सूचना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए, जिसे देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें