कैंट थाने में मारपीट करने के पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में कैंट के विशुनपुरवा स्थित मूर्ति लॉन के पास रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर युवक की पिटाई की गई। उसके कार का शीशा तोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये आरोपियों में विशुनपुरवा निवासी दीपक निषाद, प्रदीप निषाद व कृष्णा साहनी शामिल हैं। तीनों के खिलाफ मोहद्दीपुर के अमित सिंह ने केस दर्ज कराया था। आरोप है कि अमित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने मूर्ति लान गए थे।
रात में अपनी कार के आगे खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए उन्होंने कहा तो वहां मौजूद युवक गाली देने लगे। विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों संग मिलकर अमित की पिटाई कर दी। वहीं कार में भी तोड़फोड़ की।
अमित के पिता की तहरीर पर मारपीट, बलवा व धमकी देने का केस दर्ज किया था। प्रभारी रेलवे अवधेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।