फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर वीडियो बना रहा था युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

Tue, 21 Mar 2023 11:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।

सार

सोनराइज निवासी हरिओम मद्देशिया (19) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के राप्तीनगर स्थित जियो पार्क में रविवार की रात करीब 8:30 बजे पुलिस की वर्दी में थ्री स्टार लगा था। उत्तर प्रदेश पुलिस बैज और नेम प्लेट पर शुभम शुक्ला लिखा था। युवक वर्दी पहन कर पार्क में लोगों से बातचीत कर रहा था और अपने को इंस्पेक्टर बता रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के राप्तीनगर स्थित पार्क में पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर वीडियो बनाते युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार की रात में हॉक दस्ते की पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। वहां पर पूछताछ में पता चला कि वह सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गुलरिहा के सोनराइज निवासी हरिओम मद्देशिया (19) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के राप्तीनगर स्थित जियो पार्क में रविवार की रात करीब 8:30 बजे पुलिस की वर्दी में थ्री स्टार लगा था। उत्तर प्रदेश पुलिस बैज और नेम प्लेट पर शुभम शुक्ला लिखा था।

इसे भी पढ़ें: आरोग्य मंदिर में नेपाली महिला ने की खुदकुशी, बाथरूम में मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक वर्दी पहन कर पार्क में लोगों से बातचीत कर रहा था और अपने को इंस्पेक्टर बता रहा था। इसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने शाहपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही हॉक कांस्टेबल उमाशंकर यादव व प्रीतम कुशवाहा ने पहुंच कर युवक से तैनाती स्थल पूछा तो युवक ने यूट्यूबर होने की जानकारी दी। युवक ने स्वीकार किया कि उससे गलती हो गई। वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगा। हॉक कांस्टेबल उमाशंकर यादव की तहरीर पर धारा 171 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर देर रात युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें