फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आपत्तिजनक हालत में मिला युवक, टोका तो पीआरडी जवान को किया लहूलुहान

Thu, 09 Nov 2023 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में शाम ढलते ही जीडीए कांप्लेक्स में शराबी व जुआ खेलने वाले जुट जाते हैं। छत पर सन्नाटा होने की वजह से आराम से बैठकर शराब पीते हैं और गार्ड के रोकने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। हालांकि, घटना के बाद से वहां पर शराब की खाली बोतलों की सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन
कैंट थाने में पीआरडी कर्मी पर हमला करने का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में एसएसपी आवास के पास स्थित जीडीए कांप्लेक्स की छत पर मंगलवार की रात एक युवक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। छत पर ताला लगाने पहुंचे पीआरडी गार्ड रामकरन के टोकने पर वह उग्र हो गया और मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने रामकरन की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा डालने, धमकी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

आरोपी की पहचान गीडा इलाके के अमटौरा निवासी उमेद सिंह राणा के रूप में हुई है। पीआरडी कर्मी रामकरन ने तहरीर में लिखा है कि वह कैंपियरगंज ब्लाॅक में नियुक्त हैं। विभाग की तरफ से उनकी ड्यूटी जीडीए टावर गोलघर, गोरखपुर में लगाई गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नशे में धुत कार सवारों ने मारी टक्कर, युवक का पैर कटकर 20 फीट दूर जा गिरा

मंगलवार की रात में नौ बजे के आसपास वह छठें तल पर अपने साथी अवीरुद्ध प्रसाद के साथ ताला लगाने गए थे। वहां एक युवक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आया। टोकने पर उसने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए किसी भारी चीज से हम पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

शराबियों का अड्डा बन गया है जीडीए कांप्लेक्स, छत पर लगता है जमावड़ा

शाम ढलते ही जीडीए कांप्लेक्स में शराबी व जुआ खेलने वाले जुट जाते हैं। छत पर सन्नाटा होने की वजह से आराम से बैठकर शराब पीते हैं और गार्ड के रोकने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। हालांकि, घटना के बाद से वहां पर शराब की खाली बोतलों की सफाई करा दी गई है। कांप्लेक्स दुकान चलाने वाले भी इतना खौफजदा है कि सीधे बोलने को तैयार नहीं होते। बताते हैं, शाम को दुकानें बंद होने के बाद छत पर सिर्फ शराब पीने वाले ही पहुंचते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें