फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर रातभर बैठे रहे परिजन, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हुई थी युवक की मौत

Sun, 26 Dec 2021 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

शनिवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। मृतक के परिजन पूरी रात आरोपी के घर के बाहर शव लेकर बैठे रहे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 25 वर्षीय रोहित की मौत हो गई। घटना से नाराज मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ ने लोगों को काफी समझाया लेकिन परिजन नहीं माने और पूरी रात शव लेकर बैठे रहे। मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए अभी भी इनका प्रदर्शन जारी है।   
विज्ञापन


धरने पर बैठे लोगों ने वरिष्ठ अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये आर्थिक सहायता, पट्टे की भूमि और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि जटहां, नेबुआ और हनुमानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लोगों को समझाने की कोशिश जारी है।

जानकारी के अनुसार, कटाई भरपुरवा गांव का 25 वर्षीय रोहित शनिवार की शाम सात बजे गन्ना क्रशर पर काम करके साइकिल से वापस घर जा रहा था। गांव के गुर्जहवा टोले पर सामने से तेज गति से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। घटना की जानकारी होने के बाद मुसहर समाज सहित अन्य लोग आक्रोशित हो गए और शव आरोपी के दरवाजे पर रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसओ रामचंद्र राम पहुंचे और नाराज लोगों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की लेकिन यह लोग नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें