फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: घर के पीछे पोखरे में डूबने से युवक की मौत, कच्ची दीवार गिरने से हुआ हादसा

Tue, 31 Aug 2021 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

रास्ते में पानी होने की वजह से कच्ची दिवार का सहारा लेकर आगे बढ़ रहा था युवक। दिवार भरभरा कर गिर गया, जिससे युवक फिसल कर पोखरे में गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर में मंगलवार सुबह 7 बजे एक युवक का पोखरे में पैर फिसल जाने से डूब कर मौत हो गई। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत रानीपुर टोला तेरहो निवासी राजू (25) सुबह घर से निकला था। घर के पीछे ही पोखरा है। रास्ते में पानी होने की वजह से कच्ची दिवार का सहारा लेकर आगे बढ़ रहा था। इतने में दिवार भरभरा कर गिर गया। जिससे राजू अपने आप को सम्भाल नहीं पाया और फिसल कर पोखरे में गिर गया। मौके पर ही पोखरे में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे रवि (07) और पूजा (05) हैं।
विज्ञापन


इस बाबत थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर रवि कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें