फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: भैंस को तालाब में नहलाने गया था युवक, डूबने से हुई मौत

Wed, 22 Sep 2021 06:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गड़ावर गांव की घटना हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गड़ावर गांव में मंगलवार शाम भैंस नहलाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


भनवापुर क्षेत्र के गड़ावर गांव निवासी ह्दयराम (25) पुत्र प्रसाद ने भैंस पालन किया है। मंगलवार शाम छह बजे गांव के उत्तर तरफ स्थित तालाब में अपना भैंस नहलाने गया था। इसी दौरान वह तालाब में उतर कर भैंस को नहलाने लगा तभी अचानक गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण डूबने लगा।

जबतक लोग बचाने का प्रयास करते तबतक ह्रदय राम डूब चुका था। गांव वालों ने काफी मशक्क्त के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि सूचना मिलने पर मौके गए थे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वैसे ह्रदयराम की डूबने से मौत ही प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें