फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मां के रुपये न देने पर नाराज हुआ किशोर, कमरा बंदकर फंदे से लटका

Sat, 02 Jul 2022 11:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां सिकरीगंज इलाके के बारी गांव में शुक्रवार को अभिजीत (17) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसने मां से रुपये मांगे थे, लेकिन मां ने ध्यान नहीं दिया। बाजार से लौटी तो उसने खुदकुशी कर ली थी। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बारीगांव निवासी रामानंद दिव्यांग हैं। उनका बेटा अभिजीत शुक्रवार को घर में था। उसने अपनी मां से 500 रुपये मांगे। मां ने सुना, लेकिन बिना जवाब दिए ही बाजार चली गईं। सामान लेकर वह लौटीं तो घर में अंदर से दरवाजा बंद था।

आवाज देने पर कोई आवाज अंदर से नहीं आई। जिसके बाद गांव गए पति और गांव वालों को बुला दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी आ गई। फिर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो अभिजीत फंदे से लटका मिला। उसके जेब से 500 रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन


मां यह नहीं बता पा रही है कि आखिर वह किस काम के लिए 500 रुपये और मांग रहा था। अभिजीत ने हाईस्कूल अच्छे नंबरों से पास किया था। थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें