फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में निजी डॉक्टर समेत मिले 29 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 117

Sat, 02 Jul 2022 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,135 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,142 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जांच में 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें तारामंडल इलाके के एक निजी डॉक्टर, दो किशोर और एक बच्ची शामिल है। राहत की बात यह है कि 24 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। अब तक किसी मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में अलग-अलग इलाकों के 60 वर्ष से अधिक उम्र के 10 बुजुर्ग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 90 फीसदी बुजुर्गों ने कोविड का टीका लगवा लिया है। इनके अलावा संक्रमितों में पादरी बाजार का 15 वर्षीय किशोर, कैंपियरगंज की 16 वर्षीय किशोरी और राप्ती नगर की 12 साल की बच्ची भी शामिल है।

वहीं, पीएसी कैंप बिछिया का एक जवान, एम्स का एक छात्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच की एक महिला कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। तारामंडल और पार्क रोड के एक-एक परिवार में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,135 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,142 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

4750 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 109 बूथों पर 4750 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि बच्चों को कोरोना का टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें