फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो घंटे नहीं हो सके मरीजों के डिजिटल एक्स-रे

Wed, 10 Jun 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को तकनीकी कारण एक्सरे सेवा दो घंटे तक ठप रही, इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज एक्सरे कराने पहुंचते हैं। सुबह से ही एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जुट जाती है। मंगलवार को तकनीकी समस्या के कारण एक्सरे का काम दो घंटे तक ठप रहा। पडरौना से कमर दर्द का इलाज कराने आए पप्पू ने बताया कि दो घंटे से बैठे हैं लेकिन एक्सरे नहीं हो सका, ओपीडी में डॉक्टर को दिखाकर घर भी जाना था। वहीं अपनी भतीजी का एक्सरे कराने आए अनुराग ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे तब जाकर पंजीकरण हो पाया जैसे ही नंबर आया तो तकनीकी दिक्कत से एक्सरे नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि बिजली से संबंधित कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिसकी वजह से डिजिटल एक्सरे कुछ देर तक ठप रहा। समस्या का समाधान होने के बाद एक्सरे फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें