फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो महीने और इंतजार फिर चौरीचौरा ओवरब्रिज बनकर हो जाएगा तैयार

Wed, 10 Jun 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा में बन रहा बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण एजेंसी सेतु निगम के अनुसार, अगले दो महीनों में यह ओवरब्रिज पूरी तरह तैयार होकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। बुधवार से इस परियोजना पर बो स्ट्रिंग गर्डर रखने का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके लिए रेलवे से आवश्यक ब्लॉक मिल चुका है। सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आगामी 15 दिनों के भीतर मुख्य ढांचा खड़ा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह ओवरब्रिज भोपा बाजार में बनाया जा रहा है, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र और आसपास की लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से रेलवे फाटक बंद होने के कारण स्थानीय लोग, विशेषकर स्कूली बच्चे, रोजाना घंटों जाम में फंसते थे। अब इस समस्या से स्थायी निजात मिलने की उम्मीद है।
ओवरब्रिज बनने से मुंडेरा बाजार के विकास को भी नई गति मिलेगी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाले मरीजों और एंबुलेंस को अब फाटक बंद होने के कारण नहीं रुकना पड़ेगा, जिससे आपातकालीन सेवाएं अधिक तेज और सुरक्षित हो सकेंगी। इससे लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टि से भी यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुराने गल्ला मंडी, सराफा बाजार और दाल मंडी के व्यापारियों को उम्मीद है कि यातायात सुगम होने से बिक्री में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसी वजह से क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

फिलहाल ओवरब्रिज का पहला चरण शहीद स्मारक से जोड़कर बनाया जा रहा है। हालांकि स्थानीय व्यापारियों की मांग है कि इसे वाई-शेप मॉडल में विकसित कर सोनबरसा की ओर जाने वाले मार्ग से भी जोड़ा जाए, ताकि यातायात और अधिक सुगम हो सके। सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि बो स्ट्रिंग गर्डर को रखने के लिए रेलवे से ब्लॉक मिल गया है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

बोले लेग
वाई मॉडल ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद से ही बाजार का विकास तेजी से होगा। इससे ग्राहकों के लिए काफी सहूलियत होगी। स्थानीय व्यापारी लगातार वाई मॉडल बनवाने की मांग को लेकर जगह-जगह ज्ञापन सौंप रहे हैं।
विज्ञापन

- राजकुमार जायसवाल

ओवर ब्रिज के निर्माण होने से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी और व्यापार में वृद्धि होगी। इसे वाई मॉडल में ही बनाना चाहिए।

- राजेश जायसवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें