महापौर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव ने 100 करोड़ मिलने को विश्वविद्यालय के गौरव से जोड़ा। मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि यह अनुदान नहीं शोध कान्सेप्ट है। इससे विश्वविद्यालय में शोध व नवाचार का वातावरण विकसित होगा।
कार्यक्रम को पूर्व महापौर अंजू चौधरी, डाॅ. सत्या पांडेय व सीताराम जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एसके सिंह ने किया।
महाविद्यालयों में देखी गई पीएम-उषा योजना की लांचिंग
विश्वविद्याल से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। काॅलेजों के जरिये वहां प्रबंधक, प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी व गण्यमान्य व्यक्ति कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े और पीएम-उषा योजना की लांचिंग देखी।