फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: महिलाओं ने दुकान से उड़ाए सोने के जेवर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Mon, 13 Sep 2021 09:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खजनी में सोने-चांदी की दुकान में हुई घटना, पुलिस ने शुरू की छानबीन।
विज्ञापन
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में गहने देखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खजनी इलाके की एक सोने-चांदी की दुकान से रविवार को सोने के 40 हजार के झुमके चोरी हो गए। आरोप है कि जेवर देखने आई महिलाओं ने झुमके चुराए हैं। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी यह घटना कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कस्बा में रामजी वर्मा की रामवृक्ष रामजी सराफ नाम से सोने-चांदी की दुकान है। रविवार की दोपहर में दुकान में काफी भीड़ थी। इस दौरान चार महिलाएं आईं और गहने देखने लगीं। कुछ देर बाद महिलाएं कुछ पसंद ना आने की बात कहते हुए चली गईं। शाम को दुकान से भीड़ खत्म होने पर जब गहनों का मिलान किया जाने लगा तो उसमें एक एक झुमका गायब था। इसके बाद रामजी वर्मा ने सीसी टीवी कैमरे को देखा। तब उन्हें चार महिलाओं की याद आ गई। कैमरे में बारीकी से देखने पर दिख रहा है कि चार महिलाओं में से एक ने धीरे से झुमके को अपने पास रख लिया है। इसके बाद रामजी वर्मा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
टप्पेबाजों ने उड़ाई महिला की चेन
गोला कस्बा के चंद चौराहे पर ई-रिक्शा से घर जा रही महिला की सोने की चेन टप्पेबाजों ने उड़ा दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दे दी है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बनवारपार गांव की सरिता यादव पत्नी दयानंद यादव कस्बा में किराये का मकान लेकर रहती हैं। वे शाम को बाजार से ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। इसी दौरान टप्पेबाजों ने उनकी सोने का चेन उड़ा दी। उन्होंने ई-रिक्शा चालक व साथ बैठी चार अन्य महिलाओं पर शक व्यक्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। पीड़िता के शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें