फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज जा रही महिला के पर्स से जालसाजों ने उड़ाये लाखों के जेवरात

Mon, 06 Jan 2020 10:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
snatching
विज्ञापन
कैंट इलाके के गणेश चौक से इंजीनियरिंग कॉलेज जा रही महिला के पर्स से जालसाजों ने लाखों का जेवरात और पांच हजार रुपये उड़ा दिया। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कैंट इलाके के दिव्यनगर कॉलोनी निवासी विनोद सिंह बाइक का सर्विस सेंटर चलाते हैं। शनिवार की दोपहर में उनकी मां उषा और पत्नी कल्यानी सिंह किसी काम से शहर आई थीं। खरीददारी करने के बाद शाम चार बजे के आसपास दोनों गणेश चौक से घर जाने के लिए ऑटो में सवार हो गई। रास्ते में मोहद्दीपुर के पास ऑटो में तीन अन्य व्यक्ति सवार हुए।

आरोप है कि कूड़ाघाट के पास तीनों युवकों ने उषा सिंह के पर्स में रखा करीब दो लाख के जेवरात, पांच हजार रुपये नकदी, एसबीआई के लाकर की चाभी आदि चोरी कर फरार हो गया। उषा जब घर पहुंची तो उन्हें सामान गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने पूरी बात अपने बेटे विनोद से बताई।
विज्ञापन


विनोद ने रविवार को कैंट थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने कहा कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें