फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की कोशिश, आरोपित किशोर फरार

Mon, 06 Jan 2020 09:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैंपियरगंज।
विज्ञापन
बच्ची से रेप की कोशिश - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के एक किशोर ने सोमवार की दोपहर हैवानियत की कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो किशोर फरार हो गया।
विज्ञापन


बच्ची के परिवार के सदस्यों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित किशोर पर दुष्कर्म के प्रयास, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।

बच्ची के पिता की तहरीर के मुताबिक उनकी पांच वर्षीय बेटी सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस का किशोर उसे बहला-फुसला कर एक खाली मकान की छत पर ले गया और उसके साथ हैवानियत करने की कोशिश की। तभी बच्ची जोर-जोर से रोने लगी।
विज्ञापन


वह सुनकर पड़ोस के कुछ लोग उस तरफ जाने लगे। लोगों को आता देखकर किशोर फरार हो गया। बच्ची ने घर जाकर आपबीती बताई। उसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ओरोपित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें